आज हो सकता है गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीट पर BJP उम्मीदवार का ऐलान


हिंदी दैनिक आज का मतदाता प्रवीण कुमार  दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर संसदीय सीट के लिए आज शाम तक भाजपा उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो सकता है। शनिवार शाम को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसमें से 100 सीटों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस लिस्ट में गौतमबुद्धनगर सीट पर प्रत्याशी का निर्णय हो जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद संसदीय सीट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। जिले के पार्टी नेताओं की नजर आलाकमान पर लगी है। इससे पहले गौतमबुद्धनगर संसदीय सीट से राजनाथ सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच पांचों विधायकों के मन की बात लेने के बाद उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा व संगठन महामंत्री सुनील बंसल चुपचाप चले गए। विधायकों से अलग-अलग बात के बाद सामूहिक मत जाहिर न होने से सीट पर प्रत्याशी को लेकर असमंजस बढ़ गया है। पांच में से तीन विधायकों के ठाकुर होने के कारण आश्चर्यजनक परिणाम सामने आने से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है।भाजपा सूत्रों का कहना है कि कुछ विधायकों ने वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा के खिलाफ अपना मत जाहिर किया है। उन्होंने राजनाथ सिंह को गौतमबुद्धनगर से चुनाव लड़ाने को ज्यादा बेहतर बताया है। हालांकि, एक विधायक ने पुरजोर तरीके से डॉ महेश शर्मा की वकालत की है। साथ ही उनको उम्मीदवार न बनाने की स्थिति में पार्टी को नुकसान होने की बात भी कही है। इन सब से पार्टी में गुटबाजी बढ़ने के आसार भी उत्पन्न हो गए हैं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह