अखिलेश का हमला, राज्यपाल और सरकारी एजेंसियों को बताया प्रचारक


समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राज्यपाल तथा सरकारी एजेंसियों को भाजपा का प्रचारक बताया है।


उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा के चुनावी मुद्दे : 1- विपक्ष, 2- विपक्ष, 3- चौकीदार। भाजपा के प्रचारक : 1- राज्यपाल, 2- सरकारी एजेंसियां, 3- मीडिया। भाजपा की चुनावी रणनीति : 1- सोशल मीडिया, 2- नफरत, 3- पैसा। भाजपा के पांच साल की उपलब्धि : 1- भीड़तंत्र, 2- किसानों का अपमान, 3- बेरोजगारी।


इससे पहले अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा अपनी रैलियों में केवल विपक्ष की बातें क्यों कर रही है? क्या भाजपा के पास पांच साल की कोई सकारात्मक उपलब्धि नहीं है? इसी कारण जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार से बच रहे हैं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
महाकुंभ शताब्दियों पूर्व से हमारी आस्था का केंद्र बिंदु रहा है अरविंद गुप्ता
चित्र
हिंडन नदी का उद्धार और सुंदरीकरण अति आवश्यक है अनुराग मिश्रा
चित्र
राज कपूर की विरासत का मनाइए जश्न, सिनेमाघरों में देखिए उनकी कुछ टाइमलेस क्लासिक्स
चित्र
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
चित्र