अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गायब, आज हुंकार रैली में हो सकते है शामिल
मेरठ के आनंद अस्पताल में तीन दिन से भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद वे पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का दावा है कि चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जंतर मंतर पर होने वाली हुंकार रैली में हर हाल में शामिल होंगे। दावा है कि इस रैली में सहारनपुर से 20 हजार और मेरठ से पांच हजार युवा शामिल होंगे। 
 

सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ 11 मार्च से सहारनपुर से पैदल यात्रा शुरू की थी। इसकी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन से अनुमति भी ली थी। सोमवार को देवबंद में पदयात्रा रोक दी गई। मंगलवार को पदयात्रा शुरू हुई तो उस समय पुलिस फोर्स भी साथ थी। अचानक पुलिस ने कहा कि आचार संहिता लागू है और अनुमति निरस्त कर दी गई है। पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा तो अचानक चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई। पुलिस को बताया गया कि चंद्रशेखर को सांस लेने में दिक्कत होती है, उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनको एम्स में ही भर्ती कराया जाए। इस पर सहारनपुर पुलिस चंद्रशेखर को शाम चार बजकर 10 मिनट पर आनंद अस्पताल मेरठ लेकर पहुंची। 

मंगलवार शाम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता राजबब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आनंद अस्पताल पहुंचकर चंद्रशेखर से मुलाकात की। गुरुवार शाम चार बजे चंद्रशेखर को आनंद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
हर वोट हैं जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें -सीईओ श्री नवदीप रिणवा
चित्र
राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
चित्र
योगी सरकार ने खोला पिटारा- सात जिलों के 24 गांव यूपीडा में शामिल, इन दो एक्सप्रेसवे के किनारे होगा भूमि अधिग्रहण
चित्र
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं
चित्र