भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ BJP में शामिल, लड़ सकते हैं यहां से चुनाव


लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 मे बॉलीवुड सितारों की तरह क्षेत्रीय भाषाओं के सितारों को तरजीह मिल रही हैं। कई पार्टियां क्षेत्रीय भाषाओं के बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने का पूर जोर प्रयास में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होनी की सूचना एएनआई के ट्वीट से मिली हैं। निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की।


यह भी कहा जा रहा है कि निरहुआ आजमगढ़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। हो सकता है कि निरहुआ की उम्मीदवारी के जरिए बीजेपी यादव बहुल इस सीट पर अखिलेश को घेरने का प्रयास करें।


निरहुआ की गिनती भोजपुरी के सबसे बड़े सिंगर और अभिनेता में की जाती हैं।


इसी तरह जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भोजपुरी के एक और बड़े सितारे रवि किशन को इस बार भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। दिनेश लाल यादव, नरिहुआ मूलत: गाजीपुर उत्तर प्रदेश से हैं। नरिहुआ ने लोक गायक के रूप में अपने करयिर का प्रारंभ किया। वे शादियों में परफॉर्म किया करते थे। नरिहुआ भोजपुरी सिनेमा की कई सुपरहटि फिल्मों में काम कर चुके हैं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह