BSP-SP गठबंधन सबसे बेस्ट, ‌BJP को देशभर में मिलेगी मात्र 74 सीटें : अखिलेश

हिंदी दैनिक आज का मतदाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यहां दावा किया कि भाजपा पूरे देश मे महज 74 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को सबसे बेहतर बताया, लेकिन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने तय कर रखा है कि क्या करना है।


देश का पीएम यूपी से बने ये अच्छा होगा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वह वहां से लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा, "प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए। देश का प्रधानमंत्री नया बने और उत्तर प्रदेश से बने यह सबसे अच्छा होगा।"


हमारा तो एक दो दलों का गठबंधन
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारा तो एक-दो दलों का गठबंधन है। भाजपा बताए कि देशभर में उनका कितनी पार्टियों के साथ गठबंधन है। अगर हमारा महामिलावट का गठबंधन है तो उनका कौन-सा है? इसके लिए डिक्शनरी देखनी पड़ेगी? भाजपा सत्ता पाने के लिए हर झूठ बोलने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार वह पूरे देश में 74 सीटों पर सिमट जाएगी।"


मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री की शुभकामना पर अखिलेश ने कहा, "संसद में नेता जी ने जो कहा वह शिष्टाचार के लिए था। फ्लोर ऑफ द हाउस पर ऐसी बातें होती हैं।"


भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा
अखिलेश ने कहा, "प्रियंका के आने से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनका आना अच्छी बात है। दो सीटों के साथ कांग्रेस हमारे साथ है। साइकिल पर कई लोग बैठ सकते हैं। यह हमारी साइकिल है।" सपा नेता ने कहा, "देश का किसान तकलीफ में है, वह इंतजार में है कि कब वोट डालने का मौका मिले। सीबीआई के मामले में कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन कोई नहीं समझ सकता है। मैं तो कहता हूं सीबीआई के मामले में जो भाजपा है, वही कांग्रेस है।"


डिंपल यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला डिंपल का था


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह