कांग्रेस का यूपी में बड़ा एलान, सपा, बसपा और रालोद के लिए सात सीटें छोड़ी, बताई नई रणनीति

  हिंदी दैनिक आज का  मतदाता यूपी में महागठबंधन में जगह न मिलने से लगातार अपनी रणनीति बदल रही कांग्रेस ने रविवार को एक और एलान किया है। कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं।


 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं। जिनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे।राज बब्बर ने कहा कि हमने गोंडा व पीलीभीत सीटें अपना दल (कृष्णा पटेल) को देने का फैसला किया है।राज बब्बर ने ये भी बताया कि हमने गठबंधन के लिए महान दल से भी बात की थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी सीटें देंगे वह हमसे सहमत होंगे। वह विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में वह हमारे (कांग्रेस) सिंबल पर लड़ने को तैयार हैं।

 


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
राज कपूर की विरासत का मनाइए जश्न, सिनेमाघरों में देखिए उनकी कुछ टाइमलेस क्लासिक्स
चित्र
महाकुंभ शताब्दियों पूर्व से हमारी आस्था का केंद्र बिंदु रहा है अरविंद गुप्ता
चित्र
हिंडन नदी का उद्धार और सुंदरीकरण अति आवश्यक है अनुराग मिश्रा
चित्र
महाकुंभ जिला सनातनी आस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी डॉक्टर आलोक गुप्ता
चित्र