मोदी सरकार द्वारा केन्द्रीय विद्यालयों की सौगात उ0प्र0 को मिले 6 विद्यालय

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्र सरकार का जताया आभार


 



 


 


       भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश में 50 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के फैसले का स्वागत किया है। डॉ पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने और उनमें भी उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में 6 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का फैसला करके मोदी जी ने राज्य की जनता को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। डॉ पांडेय ने केन्द्रीय विद्यालयों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री मा0 नरेंद्र मोदी, मानव संसाधन विकास मंत्री मा0 प्रकाश जावड़ेकर व वित्त मंत्री मा0 अरुण जेटली जी का आभार व्यक्त किया।



       प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने के निर्णय से अब उन क्षेत्रों के भी बालक बालिकाएं गुणवत्ता परक शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे जो अभी तक बेहतर शिक्षा वंचित थे। गौरतलब है। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए प्रयासरत थे। आज लखीमपुर खीरी, बहराइच, आगरा, फतेहपुर, व हमीरपुर के साथ ही उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। चंदौली संसदीय क्षेत्र के वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय स्थापित होगा जो वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा। 


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह