राहुल गांधी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, 6 अप्रैल को होंगे कांग्रेस में शामिल


दिल्ली। भाजपा से नाराज सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में 6 अप्रेल को शामिल होंगे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास तेज हो गये हैं।


एक बयान जारी कर उन्होंने 6 अप्रेल को कांग्रेस में शामिल होने की बात कही। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। पीएम मोदी ने विरोधी दलों पर निशाना साधा तो बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गुहिल ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा स्टार प्रचारक होंगे।


गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। इस सीट पर पहले शत्रुघ्न सिन्हा सांसद थे। यही कारण है कि शत्रुघ्न के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने रफ्तार पकड़ी हैं। सूत्रों की मानें तो पटनासाहिब से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ सकते हैं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
हर वोट हैं जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें -सीईओ श्री नवदीप रिणवा
चित्र
राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
चित्र
योगी सरकार ने खोला पिटारा- सात जिलों के 24 गांव यूपीडा में शामिल, इन दो एक्सप्रेसवे के किनारे होगा भूमि अधिग्रहण
चित्र
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं
चित्र