मोदी जी ने अम्बानी और अडानी की मदद से चुनावी मुद्दों को ही भटका दिया है सुनील सिंह

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि देश में मोदी जी ने अम्बानी और अडानी की मदद से चुनावी मुद्दों को ही भटका दिया है। देश में व्याप्त बेरोजगारी, कुपोषण, गन्ना मूल्य, आत्महत्या करता किसान, जैसे ज्वलन्त मुद्दे गौण हो गये हैं। हवा-हवाई मुद्दांे पर चुनाव हो रहा है। देश में आज लोकतंत्र खतरे मंे है। लोकदल देश की ज्वलन्त समस्याओं के समाधान हेतु अपने को एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का बीड़ा उठाया है। लोकदल सदैव किसान, नौजवान के उत्थान को लेकर संघर्ष करता रहा है। उसकी आर्थिक नीतियां सर्वांणीण ग्रामीण विकास पर आधारित रही हैं। देश की प्रमुख पार्टियों के घोषणा पत्र, जो जनता से किये गये वादो का लिखित दस्तावेज होता है, जनता को ही धोखा देने वाले हैं। कोई दो करोड़ लोगों को नौकरी दे रहा है तो कोई 72 हजार करोड़ देकर देश से गरीबी भगा रहा है। इसी प्रकार तमाम लोकलुभावन वादे किये जा रहे हैं जो कभी पूरे नहीं होने वाले। लोकदल की मांग है कि जो पार्टी सत्ता में आये और पांच वर्ष सत्ता में रहने के बाद घोषणा पत्र के वादे पूरा न करे उस दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को चुनाव आयोग 10 साल के लिए चुनाव में भाग लेने से वंचित कर दे। यदि चुनाव आयोग ऐसा नहीं करता तो लोकदल जनता के साथ धोखा करने का यह प्रकरण कोर्ट में ले जायेगा।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह