ओमप्रकाश राजभर के अलग रास्ता चुनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, हमने गठबंधन धर्म निभाया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा लोकसभा सीटों पर 39 प्रत्याशियों की घोषणा पर कहा कि राजभर राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। हमने उनके साथ हमेशा ही गठबंधन धर्म निभाया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया और दो आयोगों की अध्यक्षता उन्हें दी। उन्हें उचित सम्मान दिया। वहीं, भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ने की बाध्यता पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर घोसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे जिसका आग्रह पार्टी ने मान लिया था लेकिन जीत सुनिश्चित करवाने के लिए भाजपा नेतृत्व चाहता है कि वह हमारे चुनाव चिह्न पर ही लड़ें।डॉ. पांडेय ने कहा कि हमने अभी भी घोसी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। राजभर के पास समय है कि वह हमारी बात मान लें।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह