रामपुर में आजम का होगा बेड़ा गर्क : डिप्टी सीएम केशव मौर्या

रामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर में आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह आजम खां का बेड़ा गर्क करने रामपुर आए हैं।


केशव सोमवार को शाम खेमपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


केशव ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। सभी को साथ लेकर चल रही है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने भ्रष्टाचार और अपने घोटालों को छिपाने के लिए गठबंधन कर लिए हैं। गठबंधन भाजपा के आड़े नहीं आ सकता।


उन्होंने कहा, "जया प्रदा के ऊपर हुए जुल्म पर जनता आजम खां को सबक सिखाएगी।"


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में सिर्फ रामपुर शहर में विकास कार्य कराए जाते थे। गांव में कोई विकास नहीं कराया गया। भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है और सभी क्षेत्रों का बराबर विकास करवा रही है।"


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह