सपा प्रमुख प्रेसवार्ता कर पूनम सिन्हा को लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा की उम्मीदवार होंगी। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और लखनऊ में कहा जाता है कि शुरुआत महिला प्रत्याशी से ही हुई थी।उन्होंने कहा सबसे पहली लखनऊ की सांसद महिला ही रही हैं। समाजवादी को समझते हैं और जो गठबंधन है उसे भी जानते हैं कि सपा, रालोद और बसपा ने हमेशा से कहा है कि हमारा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को रोकने में सक्षम है।



पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ का चुनाव यहां के विकास के नाम पर लड़ा जाएगा। सपा में जितना सम्मान महिलाओं को मिला है उतना शायद किसी और दल में नहीं मिला है। अखिलेश ने कहा कि पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा की उम्मीदवार होंगी। यही पार्टी का फैसला है।



रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा पर सपा नेता आजम खान की टिप्पणी को लेकर अखिलेश ने कहा कि महिलाओं पर टिप्पणी ठीक नहीं है। भाजपा के नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था तब मीडिया कहां थी।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह