बंगाल में चुनावी हिंसा पर बोले राजनाथ- नाकाम रहीं ममता, लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की जगह नहीं

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान दौरान हुई हिंसा को लेकर बयान दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन्हें रोकने में असफल रहीं हैं। उन्होंने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि सूबे की मुखिया ममता बनर्जी इन हिंसाओं को रोकने में असफल रहीं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से लेकर छठे चरण के मतदान तक हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। छठे चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा बूथ एजेंड की हत्या कर दी गई थी। वहीं, टीएमसी के बूथ एजेंड को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबरें आई थीं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
हर वोट हैं जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें -सीईओ श्री नवदीप रिणवा
चित्र
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं
चित्र
राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
चित्र
केन्द्र सरकार ने खुद माना महिला अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर वन: अजय कुमार लल्लू