जो कुछ भी सरकारी है, उसका मालिक हर भारतीय नागरिक है: मोदी

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने के लिए काशी में हैं। सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंचे, उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हैं। 


 

1.25 बजे : पीएम मोदी ने कहा कि हम दो बातों को लेकर चलने का प्रयास करते हैं। पहला - भारत की महान विरासत और दूसरा आधुनिक विजन हमें हमारे कल्चर को भी बरकरार रखना है और वर्तमान स्थिति का भी ध्यान रखना है

1.22 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के राजनीतिक कैनवास पर ईमानदारी से रग-रग में लोकतंत्र को जीने वाला कोई दल है, तो वो भाजपा है। हम शासन में आते है तब भी लोकतंत्र की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं।  हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें मौका मिला है, वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या चाहे कम ही क्यों न हो। 

1.20 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की राजनीतिक विचारधारा के कारण हत्याएं हुई है। हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई जगह भाजपा का नाम लेते है ही अस्पृश्यता का माहौल बनाया जाता है 

1.17 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि जैसे दो शक्ति हैं नीति और रीति, जैसे दो शक्ति हैं नीति और रणनीति, जैसे दो शक्ति हैं पारदर्शिता और परिश्रम, जैसे दो शक्ति हैं वर्क एंड वर्कर वैसे ही दो संकट भी हमने झेले हैं और वो दो संकट हैं-राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक अस्पृश्यता:

1.15 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का काम है कार्य करना और इसलिए एक तरफ सरकार का कार्य हो और उसमें जब कार्यकर्ता जुड़ जाता है तो 'कार्य+कार्यकर्ता' वो एक ऐसी ताकत है जो करिश्मा करती है।

1.10 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि पारदर्शिता और परिश्रम दो ऐसी चीजें हैं, हर परसेप्शन को परास्त करने का साहस रखते हैं। आज हिंदुस्तान ने ये कर के दिखाया है। पारदर्शिता और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। 

1.05 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि देश में समाज शक्ति की जो कैमिस्ट्री है। आदर्शों, संकल्पों की जो कैमिस्ट्री है वो कभी-कभी सारे गुणा-भाग को, अंक गणित को पराजित कर देती है। इस चुनाव में अंक गणित को कैमिस्ट्री ने पराजित किया है:

1.00 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम वो तो एक गणित होता है। 20वीं सदी के चुनावों के हिसाब-किताब भी गणित और अंकगणित के दायरे में चले होंगे, लेकिन 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देश के राजनीतिक विश्लेषकों को मानना होगा कि अर्थमैटिक के आगे भी केमिस्ट्री होती है

12.57 बजे: यूपी देश की राजनीति को दिशा दे रहा है। यूपी में जीत की हैट्रिक लगी, 2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है। राजनीतिक पंडितों के दिमाग नहीं खुले। उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता भी है और उस दिशा में चलता भी है

12.54 बजे: काशी की बेटियों ने स्कूटी यात्रा निकाली। बेटियों ने जो स्कूटी यात्रा निकाली उसकी पूरे देश में और सोशल मीडिया में बड़ी चर्चा है, स्कूटी पर बैठकर हमारी बेटियों ने पूरी काशी को अपने सिर पर बैठा लिया था

12.51 बजे : काशी में हर के मोदी चुनाव लड़ रहे थे। काशी के कार्यकर्ता ही नरेंद्र मोदी बन गए। लेकिन ये चुनाव हर घर का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा, हर गली का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा। काशी की हर गली से कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे थे। काशी ने विश्वास दिखाया। मैं काशी के संगठन से जुड़े लोगों का, हर कार्यकर्ता का और हर समर्थक का इस बात के लिए आभार करता हूं कि उन्होंने इस चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तोला। उन्होंने चुनाव को लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक समर्पण का पर्व माना।

12.47 बजे : शपथ से पहले कार्यकर्ताओं का आभार, काशी को लेकर मैं निश्चिंत था। निश्चिंतता की वजह कार्यकर्ता थे। नतीजों के दिन केदारनाथ में निश्चिंत था। काशी ने आने से मना किया, तो पहले केदारनाथ गया। काशई ने स्नेह और शक्ति दी। काशी में चुनाव लोक उत्सव बना। चुनाव में तू-तू, मैं-मैं बहुत कम हुई। 

12.40 बजे : पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल में पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं  के आदेश का पालन कराता हूं। कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर। काशी ने दुनिया को प्रभावित किया। 

12.36 बजे : 50 फीसदी वोटो ंका लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने हासिल किया। 5 साल में यूपी विकसित राज्यों में शुमार होगा। आज विकास पर चुनाव जीता गया।

12.32 बजे : काशी के विकास का अगला चरण आने वाला है। यूपी में जात-पात की राजनीति खत्म हुई। यूपी में विकास के बल पर चुनाव जीते। घोषणापत्र में यूपी के विकास का जोर था। रोड शो के बाद चुनाव परिणाम का पता चला था। 

12.28 बजे : अमित शाह ने कहा कि काशी की जनता बहुत भाग्यशाली। व्यस्त होने के बाद भी काशी को बदला। काशी विश्व का सबसे पुराना शहर। काशी की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया। पांच साल में काशी बहुत बदल गई। मोदी ने काशी का विकास किया है। 

12.22 बजे : मंच पर पीएम मोदी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया। काशी की जनता को प्रणाम करता हूं। 

12.00 बजे : बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी टीएफसी पहुंच गए। थोड़ी ही देर में वह मंच पर आएंगे।

11.40 बजे : पीएम मोदी का काफिला पुलिस लाइन से टीएफसी के लिए रवाना हुआ।

11.22 बजे : बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी निकल गए, उनके साथ में इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे। उनका काफिला कबीर चौराह से निकलने के बाद लहुराबीर की तरफ चला गया।


11.05 बजे: काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की आराधना के दौरान पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंदिर में रहे।

11.03 बजे : बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी के लिए पद्मभूषण आचार्य पंडित देवी प्रसाद द्विवेदी ने पूजा कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माथे पर चंदन भी लगाया और रुद्राक्ष की माला पहनाई। पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर द्रव्य दक्षिणा भी अर्पित की।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह