PM मोदी बोले, महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2014 के बाद अब आतंकियों के साथ आजमगढ़ का नाम नहीं जुड़ता है। 2014 के बाद देश के बड़े शहरों में बम धमाकों पर लगाम लग गई है। आतंकी सिर्फ जम्मू-कश्मीर और सीमा के छोटे हिस्से तक सिमट गए हें। हमारी सरकार ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई की और हमने पाकिस्तान में घुस करके आतंकियों पर प्रहार किया है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने अत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।


आतंकियों के तार आजमगढ़ से जुड़ना बंद हो गया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आज़मगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था, जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं। मोदी ने कहा कि जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है। एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी। जब देश में संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार-बार चुनाव का सामना करना पड़ा।



कांग्रेस ने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बाेलते हुए कहा कि इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी, जिसने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया। कांग्रेस के 10 साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए।


दुनिया में सबसे सस्ता डेटा नेट भारत में


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है। आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकता था। लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी। उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा था। हमारी भोजपुरी भाषा और संस्कृति की दुनिया भर में बहुत पहचान बनी है। हमारे साथी निरहुआ जी हो, रवि किशन जी हो, मनोज तिवारी जी हो और अन्य हमारे मेधावी कलाकार हों इन लोगों ने अपने परिश्रम से इस काम को आगे बढ़ाया है।


इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत क‍िया। इस दौरान पीएम ने आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ से बातचीत करते द‍िखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं, वो मोदी का विरोध कर रहे हैं। जो लोग देश की सुरक्षा नहीं चाहते हैं, वो लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह