पूर्व प्रधान सुरेन्द्र की अर्थी को कंधा दिया सांसद स्मृति ईरानी

अमेठी। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या की सूचना पाकर काफी दुखी हुई स्मृति ईरानी दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट,अमौसी पर उतरने के बाद स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची और सुरेन्द्र सिंह के शव यात्रा में सामिल होकर अर्थी में कंधा दिया। 


स्मृति ईरानी सुरेंद्र सिंह की पत्नी रुक्मणी सिंह से कहा कि आश्वासन दिया है कि उनके बच्चों की देखभाल और सुरक्षा भी देंगी। इस दौरान रुक्मणी सिंह ने कहा, कि उनके पति राजनीतिक लड़ाई में दीदी को जीतने में सहयोग दिया है। सुरेंद्र के पुत्र अभय सिंह ने कहा कि हमारे पिता की हत्या राजनीतिक की रंजिश में की गयी है,मुझे न्याय मिलना चाहिए।


बता दें,अमेठी में शनिवार देर रात स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई। इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद स्मृति ईरानी का अब दिल्ली से लखनऊ होकर अमेठी पहुंची।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह