प्रदेश में कांग्रेस सरकार वेंटीलेटर पर हैः उमा भारती

ब्यावरा, (हि.स.)। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जन्म तो ले लिया है, पर वह अब वेंटीलेटर पर है, कब तक सरकार चलेगी, कुछ कहा नही जा सकता। यह बात केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को सुठालिया में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार रोड़मल नागर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की स्थिति ऐसी हो रही है कि वह अकेले निर्णय लेने में सक्षम नही है, बल्कि दूसरों पर निर्भर है। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने किसानों से कर्जा माफ का वायदा कर सत्ता तो हथिया ली, लेकिन एक भी किसान का कर्जा माफ नही हुआ, उन्होंने किसानों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को विरोधी दल पचा नही पा रहा है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने जिले के तलेन कस्बा में आमसभा को संबोधित किया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
हर वोट हैं जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें -सीईओ श्री नवदीप रिणवा
चित्र
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं
चित्र
राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
चित्र
केन्द्र सरकार ने खुद माना महिला अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर वन: अजय कुमार लल्लू