जनपद आगरा में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी

देश के माननीय उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री श्री स्वंत्रत देव सिंह जी ने आगरा जनपद के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर अवध डिपो की जनरथ ए0सी0 3ग2 बस के आज प्रातः दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 29 यात्रियों की मौत पर गहरा दुखः व्यक्त किया है तथा गम्भीर रूप से घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग मृतकों के शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्ति करता है। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों के आश्रितों को देय सहायता राशि को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाय। उन्हांेने ने निर्देशित किया है कि अधिकारी घायलों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कर दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितो व उनके परिवारीजनों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करें। 
मा0 मुख्यमंत्री जी ने यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृृत यात्रियों के आश्रितों को पॉच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है तथा मा0 मुख्यमंत्री जी, उप मुख्यमंत्री जी एवं परिवहन मंत्री ने दुर्घटना में सभी घायल यात्रियों को बेहतर चित्किसा उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिये है। दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितो की सहायता के लिये परिवहन निगम मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम में न0- 9415049606, टोल फ्री नं0-18001802877 संचालित हैं। इस पर फोन करके दुर्घटना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   
ज्ञताव्य हो कि अवध डिपो की जनरथ ए0सी बस यू0पी0 33एटी 5877 आलमबाग बस टर्मिनल, लखनऊ से रात्रि 11ः00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस बस में 52 यात्री सवार थे। सुबह लगभग 4ः30 से 5ः00 बजे के बीच कुबेरपुर टोल से 05 कि0मी0 आगे एत्मादपुर थाना, जनपद आगरा में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस बस को चालक श्री कृृपाशंकर चौधरी और परिचालक श्री अशनीश मिश्रा संचालित कर रहे थे, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और परिचालक गम्भीर रूप से घायल है। 


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह