अयोध्या में में 06 लाख 11 हजार दीपों को प्रज्ज्वलित कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया

अयोध्या/लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'दीपोत्सव-2019' के अवसर पर राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भारी संख्या में आए सभी आगंतुकों एवं साधु-संतों को अयोध्या का वातावरण राममय बनाए जाने के लिए बधाई के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दीप से दीप जलें और ये दीप अन्याय, अंधकार व अत्याचार के खिलाफ, लड़ी जा रही लड़ाई में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में एक साथ सभी को जुड़ने के लिए प्रेरित करें।


राम नगरी अयोध्या ने तीसरे दीपोत्सव के अवसर पर 06 लाख 11 हजार दीपों को प्रज्ज्वलित कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया। यह रिकॉर्ड राम की पैड़ी सहित अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर एक साथ दीप जलाकर रचा गया। राम की पैड़ी पर 04 लाख 10 हजार दीपक, जबकि अयोध्या के विभिन्न मंदिरों व अन्य स्थानों में 02 लाख 01 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इतनी संख्या में अयोध्या ने दीपों को जलाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।


प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, फिजी गणराज्य की संसद की उप-सभापति व मंत्री श्रीमती वीना भटनागर, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उ0प्र0 मंत्रिमण्डल के कई मंत्रिगण इस विश्व रिकॉर्ड रचे जाने के गवाह बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।


इस बार होने वाले दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए राम की पैड़ी के घाटों को वृहद रूप दिया गया। दीपोत्सव में दीपों के प्रकाश एवं रंगीन बिजली की रोशनी से संपूर्ण राम की पैड़ी जगमगा उठी।


दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त, दीपक की रोशनी के बीच प्रोजेक्शन मैपिंग शो के माध्यम से राम कथा का प्रदर्शन किया गया। अद्भुत, अलौकिक एवं अनुपम छटा के बीच अयोध्या में भव्य एवं दिव्य 'दीपोत्सव-2019' का आयोजन सम्पन्न हुआ। सरयू के 12 घाटों पर विभिन्न महाविद्यालयों/विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व वाॅलन्टियर्स ने दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप जलाकर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री जी व मुख्य अतिथि फिजी गणराज्य की संसद की उप-सभापति व मंत्री ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया।


पूर्व में, दीपोत्सव-2019 के पुनीत आयोजन के अवसर पर भक्तिपूर्ण वातावरण व मंत्रोच्चार के साथ सरयू के नया घाट पर सरयू जी की भव्य व दिव्य आरती की गयी। आरती में फिजी गणराज्य की उप-सभापति श्रीमती वीना भटनागर ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य सन्त-महात्माओं आदि ने भाग लिया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह