मुलायम सिंह यादव से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवपाल सिंह भी रहे साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। 


 

सीएम योगी बुधवार को मुलायम सिंह के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नेताओंं ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति में उनके बीच जो प्रतिद्वंदिता है वह आपसी व्यवहार में नहीं आनी चाहिए। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी पर सीएम योगी ने मुलायम सिंह से बात की। साथ ही सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। कुछ देर बाद सीएम योगी पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। 


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह