प्रियंका गांधी ने नहीं मनाया जन्मदिन, जानिये क्यों?

 



लखनऊ। कन्नौज में हुए बस हादसे में हुई मौतों से दुःखी होने की वजह से अभा कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उप्र  प्रियंका गांधी का जन्मदिन वृहद रूप से न मनाते हुए कांग्रेसजनों द्वारा जरूरतमंद, असहाय और बेसहारा लोगों के बीच जाकर मरीजों को कम्बल वितरित करके, अनाथालयों में अनाज, मिष्ठान वितरण किया गया।


प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अमेठी जाते समय हरचन्दपुर, रायरबरेली में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयेाजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए एवं गरीबों को कम्बल वितरित किया। तदुपरान्त अमेठी पहुंचकर अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अभा कांग्रेस कमेटी की महासचिव-प्रभारी उप्र श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित अमेठी जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


इसी क्रम में सिविल हास्पिटल में शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान द्वारा मरीजों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा मरीजों को कम्बल वितरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वीरेन्द्र चैधरी, रमेश कुमार शुक्ल, वीरेन्द्र मदान, मारूफ खान, श्रीमती ममता चैधरी, दिलप्रीत सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप कनौजिया, मुनीश चैधरी, शाहिद अली, मो. तारिक, इस्लाम अली, सुनील प्रजापति, ज्ञान प्रकाश राय, हरिओम अवस्थी, वतन सिन्हा, आनन्द कुमार गुप्ता, नावेद नकवी, अंकित सक्सेना, आरबी सिंह, इरफान शेख, अरविन्द गिरि, अशोक उपाध्याय, सच्चिदानन्द, रोशन यादव आदि तमाम लोग शामिल रहे।
--------------------------


कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श
लखनऊ, उप्र कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में जनपद अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपद के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला एवं शहर अध्यक्षेां द्वारा किये गये कार्यों का ब्यौरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


बैठक में संगठन को ब्लाक एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया तथा खस्ताहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, अपराध, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों के ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में सीएए/एनआरसी के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे जनाक्रोश को प्रदेश की भाजपा सरकार दमन के बल पर दबाने के किये जा रहे प्रयासों की निन्दा की गयी। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा द्वारा जिस प्रकार सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जो चुनौतियां हैं उसका डटकर मुकाबला किया जाए।


बैठक में मौजूद जिला एवं शहर अध्यक्षों ने भी संगठनात्मक एवं सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे।


उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा उपरोक्त जनपदों के जिला/शहर अध्यक्षों द्वारा किये गये संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गयी।


बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ल, राम कुमार पाल, अखिलेश यादव, अकबर अली(मेजर), सुभाष सिंह, मुकेश सिंह चैहान, मोहम्मद मोहसिन, आशीष सिंह, जमील अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष श्रीमती नीलम राजपूत के नेतृत्व में उन्नाव, जालौन एवं हमीरपुर के तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें उन्नाव के बीडीसी सदस्य श्री रघुवर लोधी सहित कई लोग शामिल रहे।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह