2022 में SP बनाएगी सरकार, राम-हनुमान नहीं, काम के नाम पर मांगूंगा वोट : अखिलेश


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि साल 2022 में सपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सपा मुखिया यहां एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में मुझे अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए राम और हनुमान पकडऩे की जरूरत नहीं, मैं काम को पकड़ूंगा।


अपने काम पर वोट मांगूंगा। उन्होंने कहा कि दो साल बाद साइकिल को सभी जाति व धर्म के लोग पसंद करेंगे। अखिलेश ने कहा, मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने काम पर वोट किया, नफरत वाले भाषणों और गोली पर वोट नहीं किया। अब ऐसा ही काम उत्तर प्रदेश की जनता भी करेगी।


काम बोलता है, इसका नजारा 2022 में देखने को मिलेगा। कन्नौज में जयश्री राम का नारा लगने पर नाराजगी जताने के बारे में अखिलेश ने कहा, मैं युवक के जयश्री राम का नारा लगाने पर नाराज नहीं था। वह तो रोजगार मांग रहा था, मैंने उसे पिटने से बचाया।


मैंने कहा कि यहां कहां आए हो रोजगार मांगने। प्रदेश सरकार से मांगो। अखिलेश आजमगढ़ में अपनी गुमशुदगी का पोस्टर लगने को लेकर कांग्रेस पर भडक़े। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाना कांग्रेसियों का पुराना काम है। संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ न जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वहां लोगों के साथ खड़ी है।





टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह