मंत्रीमंडल में बदलाव से जुड़ी खबर विस्तार से

 

 

 

 

 

दैनिक आज का मतदाता
लखनऊ--मंत्रीमंडल में बदलाव से जुड़ी खबर विस्तार से।

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। अचानक घट रहे इन घटनाक्रमों से प्रदेश में बड़े बदलाव की आशंका जताई जा रही थी। राजधानी में कई विभागों में हलचल मची हुई है।



दरअसल, अंदेशा लगाया जा रहा है कि, आज योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। जिससे कई विधायकों को आज मंत्री का टैग मिल सकता है। यही नहीं इस फेरबदल में यह आशंका जताई जा रही है कि कई मंत्रियों का मंत्रालय छिन भी सकता है। अर्थात कई लोगों की गद्दी जा सकती है तो कई नए चेहरों को नया दायित्व मिल सकता है।

बता दें कि, यूपी में अभी छह मंत्री पद खाली हैं। विस्तार हुआ तो छह नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके साथ ही पीएम मोदी के करीब और इसी वर्ष एमएलसी चुने गए ए.के  शर्मा को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह तो बैठक के बाद में ही साफ होगा कि प्रदेश में कौन कौन से बदलाव होने जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल सरकार एवं संगठन दोनों में बदलाव का अंदेशा जताया जा रहा है।


 



संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के लखनऊ आने और बैठकों के बाद वापस जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का राज्यपाल से मिलना और राज्यपाल का अपने कार्यक्रम निरस्त करके तत्काल राजधानी पहुंचना यह दर्शाता है कि, प्रदेश में सब कुछ शांत तो नहीं है। अर्थात कुछ तो बदलाव होने वाला है और वो भी बड़ा बदलाव होने वाला है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
हर वोट हैं जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें -सीईओ श्री नवदीप रिणवा
चित्र
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं
चित्र
राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
चित्र
केन्द्र सरकार ने खुद माना महिला अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर वन: अजय कुमार लल्लू