बसपा के पूर्व पार्षद विनोद त्यागी तथा वर्तमान पार्षद दीपक त्यागी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 


 हिंदी दैनिक आज का मतदाता गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के पार्षद एवं समर्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया l सभी ने महानगर भाजपा कार्यालय पहुंच कर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व व राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा व महापौर आशा शर्मा की उपस्थिति में बसपा के पूर्व पार्षद विनोद त्यागी तथा वर्तमान पार्षद दीपक त्यागी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं इसी कड़ी में आज बसपा के इन दोनों नेताओं ने पार्टी को ज्वाइन किया है जिससे भाजपा के परिवार को और मजबूती मिलेगी l

इस अवसर पर दोनों बसपा नेताओं ने कहा कि अब बहुजन समाज पार्टी में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात बेमानी हो चुकी है l जनता से किए वायदों को लेकर बसपा कभी गंभीर नहीं रही l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में लगातार जनहित की योजनाएं लाई जा रही हैं जिनसे ना केवल पिछड़ा वर्ग बल्कि दलित शोषित और वंचित वर्ग के लोगों अधिक लाभ मिल रहा है l उज्जवला योजना तथा जनधन खाता जैसी योजनाओं से खास तौर पर गरीब परिवारों को अधिक लाभ मिला है l इन दोनों जोइनिंग में विशेष तौर पर युवा नेता नितिन त्यागी की अहम भूमिका रही
इस अवसर पर राकेश त्यागी डॉक्टर सुशील त्यागी अशोक त्यागी राहुल त्यागी राजेंद्र त्यागी राम जी पहला त्यागी देश पाल सिंह साकेत अहमद आदेश त्यागी शिव कुमार वर्मा पप्पू त्यागी किशनपाल तेवतिया मुकेश त्यागी डीके शर्मा सौरभ शर्मा आयुष उपाध्याय मोनू त्यागी कपिल त्यागी सोनू चौहान दीपक कुमार अमित शर्मा जितेंद्र शर्मा दिवेश कुमार पाल प्रजापति हिमांशु चौधरी हितेश सिंह अजय कुमार नितिन त्यागी गौरव त्यागी कृष्णा त्यागी देवांश त्यागी आशुतोष त्यागी सक्षम गोला विशाल त्यागी प्रभात त्यागी प्रशांत सिंहा मानव त्यागी सचिन त्यागी अनुज कुमार यश शर्मा मानव खन्ना शिवांश यागी अशोक चौधरी सुरेंद्र चौधरी गोवर्धन शर्मा गौरव शर्मा हिमांशु शर्मा विपिन शर्मा सौरव राघव राज कुमार किशोर कुमार अनुज तिवारी रवि शर्मा वीरेंद्र सारस्वत ने सदस्यता ग्रहण की l

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह