भारतीय व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, राजेश गर्ग


 

हिंदी दैनिक आज का मतदाता गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन भारतीय व्यापार मंडल रजिस्टर्ड महानगर गाजियाबाद इकाई की कमेटी का 7 अगस्त 2021 को सीएसएचपी मेमोरियल स्कूल मेरठ रोड गाजियाबाद के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, व्यापार मंडल के गाजियाबाद इकाई के महानगर महामंत्री राजेश गर्ग ने बताया कि भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल व प्रदेश मंत्री देवेंद्र ढाका के आदेशानुसार गाजियाबाद में भारतीय व्यापार मंडल का विस्तार किया गया है, जिसकी शुरुआत आज शपथ ग्रहण समारोह से प्रारंभ हो रही है। राजेश गर्ग ने बताया की व्यापार मंडल एक सकारात्मक सोच के साथ व्यापारी बंधुओं की एकता और उनकी ताकत को मजबूत करने के लिए गठित किया गया है, आपने कहा कि जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि पूर्व से ही और वर्तमान परिवेश में भी व्यापार और व्यापारी देश की आर्थिक गतिविधियों और उपलब्धियों की नीव रहा है व्यापारी कालांतर से सदैव हर वर्ग को सहयोग देता था और देता रहेगा लेकिन परिवर्तन चक्र के उपरांत आज व्यापार और व्यापारी की बहुत सारी बुनियादी आवश्यकताएं हैं जिन्हें नए दृष्टिकोण और पारदर्शिता के साथ मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता है। भारतीय व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के हित के लिए सदैव कार्य करता रहेगा और जो भी समस्या व्यापारियों की होगी उसके निस्तारण कराने के लिए भरसक प्रयास भी करता रहेगा। महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश तोमर और भारतीय व्यापार मंडल की पूरी टीम सक्रिय रूप से व्यापारियों के लिए सदैव सक्रिय रहकर उनका सहयोग करती रहेगी। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि आज व्यापारी वर्ग का एकजुट होना बहुत जरूरी है और संगठन में मजबूत होकर काम करना भी जरूरी है व्यापारी हमेशा आर्थिक जगत की रीड की हड्डी रही है इसलिए हम सभी को व्यापार और व्यापारी वर्ग का सम्मान करना चाहिए। शपथ ग्रहण समारोह में अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय अध्यक्ष,जेड  आर रब्बानी राष्ट्रीय महामंत्री, रामगोपाल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रिंस जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र ढाका प्रदेश मंत्री तथा नवनीत गर्ग मेरठ मंडल अध्यक्ष , वह अन्य भारतीय व्यापार मंडल की तरफ से इस समारोह में उपस्थित रहे । इस समारोह महानगर महामंत्री  राजेश गर्ग में सभी गणमान्य सदस्यों को शपथ दिलाई इसके अलावा उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं मुकेश गुप्ता ने भी शपथ ली ,कोषाध्यक्ष का कार्यभार श्रीमती  रानू खट्टर को दिया गया है जबकि बृजभूषण शर्मा विधि सलाहकार के रूप में अपनी सेवा व्यापार मंडल को देते रहेंगे, सचिन त्यागी महानगर मीडिया प्रभारी, सुशील गुप्ता ,रवि कुमार अग्रवाल ,भारत भूषण गुप्ता ,महिपाल सिंह, सुनील बजाज ,तरुण राय ,मनोज तोमर आदि ने भी महान महानगर मंत्री के पद की शपथ लिया जब कि सुशील चौधरी महानगर सचिव सचिव के पद पर शपथ लिया इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजेंद्र मित्तल प्रतिनिधि अतुल गर्ग चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महानगर भाजपा अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी व  उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया ,बैंक आफ इंडिया आरडीसी शाखा के सीनियर शाखा मैनेजर राजेश शर्मा, उमाकांत तिवारी अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, जीपी गुप्ता अध्यक्ष इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया, किरण पांचाल वाइस प्रेसिडेंट आनंद इंडस्ट्रियल एस्टेट, सुशील त्यागी मैनेजिंग डायरेक्टर बेगम इंजीनियरिंग , ब्रज भूषण शर्मा अध्यक्ष मानव अधिकार मिशन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब अरुण मित्तल, नितिन बिसारिया विनीत त्यागी, मुन्ना कुमार वन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह