राज्यमंत्री अतुल गर्ग

हिंदी दैनिक आज का मतदाता गाजियाबाद। 15 अगस्‍त 1947 ये वो दिन है जब हमें आजादी मिली। आज पूरा भारत वर्ष देश की आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने गांधी आइडियल स्कूल राकेश मार्ग, स्वदेशी कंपाउंड कविनगर, आर्य समाज मंदिर गांधीनगर, रामलीला मैदान पुराना विजयनगर में ध्वजारोहण किया इन अवसर पर अतुल गर्ग ने कहा कि आज के दिन सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। चंद्रयान 2 की सफलता इसका बड़ा प्रमाण है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। हाल में भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया।

    इन अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अजय राजपूत, देवेंद्र बिजली वाले, उदित मोहन, अनुज गुप्ता, वेद व्यास, लेखराज माहौर, सिद्धार्थ गुप्ता, सुनील प्रताप, श्री कांत पाल, विपुल अग्रवाल, अनिल सावरिया, अतुल जैन, रजनीश बंसल, विभु गर्ग, वेद प्रकाश वोहरा, मनोज वोहरा, पार्षद चम्पा माहौर, सुनील यादव, रमेश पाल, ओम प्रकाश ओड, बिजेंद्र, आलोक, शिव दीक्षित व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह