अमृत महोत्सव नवयुगमार्केट

 




                         अमृत महोत्सव 

गाजियाबाद। भाजपा महिला मोर्चा ने स्वाधीनता की 75वीं वर्षगाँठ,75 महिला स्वतंत्रता सेनानियों को देश भर में 75 अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर “अमृत महोत्सव” के रूप में मनायी  

भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीरांगनाओं की जन्म या कर्म स्थली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये ।पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम तीन स्थानों पर आयोजित हुआ।

पश्चिमी क्षेत्र के ग़ाज़ियाबाद महानगर जो स्वतंत्रता सेनानी “दुर्गा भाभी जी” की कर्म स्थली है और जहां उन्होंने अंतिम साँस भी ली थी, के दुर्गा भाभी चौक,नवयुग मार्केट में अमृत महोत्सव सुचित्रा कक्कड़ के नेतृत्व में संपन हुआ।

कार्यक्रम में दुर्गा भाभी को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा माननीय सुखप्रीत कौर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा  डॉक्टर रश्मि रावल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल,पश्चिम की अध्यक्ष वर्षा कौशिक, ग़ाज़ियाबाद मेयर आशा शर्मा, ग़ाज़ियाबाद महानगर अध्यक्षा पूनम कौशिक, भाजपा पश्चिम  और महानगर की समस्त कार्यकारिणी तथा सभी ज़िला अध्यक्ष उपस्थित रही । 

मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सुप्रीत कौर ने समझ सकता सेनानी भाई बहनों एवं उनके परिवारों को वीरभूमि उत्तर प्रदेश को नमन करते हुए भारत की आजादी में गाजियाबाद अग्रणी भूमिका में रहा है 15 अगस्त अमृत महोत्सव को आजादी का महोत्सव कहकर संबोधित किया एवं नारी शक्ति को पूर्ण वक्तव्य से संबोधित करते हुए दुर्गा भाभी के बलिदान का वर्णन किया और संपूर्ण नारी जाति को नारी शक्ति को उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संदेश दिया 

 विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा  डॉक्टर रश्मि रावल ने कहा दुर्गा भाभी जी हम सब महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत है, जिन्होंने विकट परिस्थितियों में भी देश की सेवा की और स्वाधीनता की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभायी ।मोदी जी द्वारा “अमृत महोत्सव”मनाने का संकल्प किया है यह देश की सभी वीरांगनाओं और देश के सपूतों को सच्ची श्रद्धांजली है।

कार्यक्रम संयोजिका सुचित्रा कक्कड़ ने सभी बहनो को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन को इन वीरांगनाओं की अमर गाथा पहुचाने का आवाहन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा की आज जिस आज़ाद हवा में हम साँस ले रहे हैं ये आज़ादी हमें लाखों देश भक्त वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान के बाद मिली है आज इस पावन अवसर पर इन सभी को याद करते हुए हम संकल्प ले की की हम देश और समाज हित में सदैव कार्य करेंगें।

जिला अध्यक्ष पूनम कौशिक ने शहीदों को याद कर उन्हें प्रणाम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

कार्यक्रम का संचालन पश्चिम क्षेत्र की महामंत्री दीपमाला, रमा गुप्ता और महानगर की डॉ ऋचा भदोरिया ने किया।

कार्यक्रम में पश्चिम की क्षेत्रीय टीम के सभी पदाधिकारी और 19 ज़िलों के अध्यक्षों की उपस्थित रही ।

गाजियाबाद महानगर के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और शहर मंडल के मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, प्रतिमा जैसवाल, पूनम चौधरी, सुमन सति, अनुपमा, श्रीवास्तव, अंजना त्यागी, बबीता सिंह, सुनीता शर्मा, पूनम शर्मा, अमृता सिंह, शुष्मा नागर, राज जैन, पूजा सिंह, पुष्पा पाड़े,शीतल चौधरी, स्मिता सामंत, संजना वाधवा, गितिका नारंग, रैनू गुप्ता, कामिनी भदौरिया, कल्पना पाड़े, शिवा तिवारी, नेहा जैन, मीना गाधीं व  सुधा पाड़े आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ की विशेष उपस्थिति और सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह