संयुक्त व्यापार मंडल ने किया दीपावली मिलन का सफल आयोजन

 

वीरेंद्र गुप्ता 

 हिंदी दैनिक आज का मतदाता गाजियाबाद संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने दिवाली मिलन आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में कहा कि कई सदियों से भारती परंपरा और सत्य पर विजय की परिभाषा  का जीवंत उदाहरण के रूप में दीपावली पर्व हर भारतवासी मनाता आ रहा है यह पर्व समृद्धि, रोशनी, खुशहाली एवं भगवान श्री राम के आगमन की स्मृति को और निष्ठावान बनाता है। 

 




दीपावली भारती परंपरागत कई तथ्यों को जनमानस के प्रति जागरूक कराती है ,जिनमें से स्वच्छता सबसे श्रेष्ठ रूप में घर के कोने कोने में दिखाई देती है और यह पर्व सभी जनमानस को  यह भी संदेश देती है कि रोशनी जिस को दूसरे शब्दों में सत्यता या स्वच्छता हम कर सकते हैं , हर स्थानों पर दिखाई देनी चाहिए चाहे वह स्थान  घर का  हो या समाज का या  कोई भी ऐसा स्थान हो जिससे हर नागरिक प्रभावित होता है, यह पर्व श्रेष्ठता का प्रतीक है क्योंकि पूरे समाज को यह पर्व हर तरह से नए-नए संदेश देता है जिनमें से स्वच्छता सबसे प्रमुख है।

इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त व्यापार मंडल   गाजियाबाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने किया कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता नंदी, राजेश बंसल मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,अरविंद तेवतिया अध्यक्ष मेरठ मंडल, नरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुशांत गोयल और गाजियाबाद के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे संयुक्त व्यापार मंडल के जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त व्यापार मंडल विगत कई वर्षों से प्रदेश के अंदर कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा व्यापारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराना संयुक्त व्यापार मंडल के प्रमुख कार्य में से एक होगा

वही कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता नंदी को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर कार्यक्रम शुरू हुआ ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह