देशभर में 26 नवंबर से 6 दिसबंर तक ‘संविधान गौरव अभियान’ चलाएगी भाजपा

 


नई दिल्ली,  बीजेपी संविधान दिवस से लेकर छह दिसंबर तक देशभर में ”संविधान गौरव अभियान” चलाएगी और इस दौरान वह सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सममेलन में यह घोषणा की. उन्होंने कहा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे देश में 26 नवंबर से छह दिसंबर तक संविधान गौरव अभियान चलाएगा.

उन्होंने कहा इस अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव यात्राएं निकलेगी, यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा और मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान मोर्चे की ओर से सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जाएगा.

आर्य ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मणिपुर में करेंगे. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में मौजूद रहेंगे. इस अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.यह पूछे जाने पर कि क्या पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने यह अभियान चलाने का फैसला किया है, आर्य ने कहा कि भाजपा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम नहीं करती.उन्होंने कहा कि इस आयोजन के पीछे महापुरुषों और उनके योगदानों को याद करना है और देश-संविधान के प्रति कर्तव्यों के बारे में जनजागरूकता फैलाना है.

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह