महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की यूपी में 32,240 कि.मी की पदयात्रा, 5 हजार नुक्कड़ सभायें

 
लखनऊ : कांग्रेस यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वायदे बताने के लिए 32,240 कि.मी की पदयात्रा निकालेगी व सभायें भी करेगी।

 

पार्टी का दावा है कि यह यात्रा भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को स्वर देगी और कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी। कांग्रेस की प्रत्येक दिन न्यूनतम 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। यह पद यात्रा हर दिन न्यूनतम 7 ग्रामसभाओं/ वार्डों से होकर निकलेगी पदयात्रा।पदयात्रा के दौरान बढ़ रही महँगाई की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक होगी और घर-घर कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र का वितरण होगा। पदयात्रा के रूट पर पडऩे वाले हाट/बाजार में शाम को रोजाना नुक्कड़ सभा होगी। हर दो दिन की यात्रा के बाद एक दिन का विश्राम होगा। कुल मिलाकर एक विधानसभा में चार टुकड़ों में आठ दिन की पदयात्रा होगी।प्रत्येक विधानसभा में 80 किलोमीटर की पदयात्रा होगी जो न्यूनतम 60 ग्रामसभाओं/वार्डों से होकर निकलेगी। प्रत्येक विधानसभा में कुल 8 नुक्कड़ सभा होगी। प्रदेश भर में 24,180 ग्रामस्तरीय बैठक होगी। कुल 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।
टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह