राज्य मंत्री अतुल गर्ग छठ पूजा के अवसर पर पहुंचे घाट





हिंदी दैनिक आज का मतदाता गाजियाबाद : राज्यमंत्री अतुल गर्ग छट पूजा के अवसर पर पूजा के लिए बनाए गए घाटों पर पहुँचे। अतुल गर्ग विजय नगर में न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल, TNT अपार्टमेंट के नजदीक, गोकुल धाम आवास विकास, ई ब्लाक वाले पार्क, रामलीला मैदान सेक्टर 11 में बनाये गए घाटों पर पहुँच कर पूजा की साथ ही व्यवस्थाएं देखी। इस अवसर अतुल गर्ग ने बताया कि ये पर्व मुख्यः रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार मनाया जाता हैं। धीरे-धीरे यह त्योहार प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विश्वभर में प्रचलित हो गया है। छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी म‌इया को समर्पित है। छठी मैया संतानों की रक्षा करती हैं और उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है।
   
इन अवसर पर मुख्य रूप से मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, पार्षद संतराम यादव, मंत्री प्रतिनिधि अजय राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह