हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भारत वैभव एवं श्रीजी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन


हिंदी दैनिक आज का मतदाता गाजियाबाद हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भारत वैभव एवं श्रीजी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन श्रीजी एकेडमी नेहरू नगर गाजियाबाद मे किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा की हिन्दुत्व कोई सांप्रदायिक शब्द नही अपितु भारत की सांस्कृतिक पहचान है। प्रत्येक हिन्दू को हिन्दू होने का गर्व है और हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन इस बात का जीवंत प्रमाण है।

गाजियाबाद  महानगर अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी विशाल त्यागी ने कहा की प्रत्येक हिन्दू को अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए। हिन्दू कभी आक्रांता नही रहा लेकिन विदेशी आक्रमणकारियों को हमने सदैव मुँह तोड़ जवाब दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा से आए वरिष्ठ गीतकार के डी बिंदास ने की और संचालन कैप्टन गोपाल गुंजन ने किया। कार्यक्रम संयोजक वैभव शर्मा और कुलदीप बरतरिया ने सभी अतिथियों और कवियों का स्वागत किया।

कवि सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार  प्रेम सागर प्रेम, संस्कार भारती गाजियाबाद जिला संयोजक अतुल भटनागर , रामकुमार उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । प्रह्लाद शर्मा, चेतना शर्मा,  गिरीश सारस्वत, मोनू त्यागी,  जगवीर शर्मा जलज,  सीमा सागर शर्मा, अमन शुक्ला, अमित बेनाम, संजय मावी,  बबीता राणा, शालिनी मिश्रा,  अलका मिश्रा,  रीना झा शर्मा , तूलिका सेठ, आशा ज्योति,  संतोष संप्रीति, ममता लड़ीवाल,  सविता सिंह समा,  अरुण शर्मा साहिबाबादी , श्रुति सक्सेना, सुनीता छाबड़ा, सानवी सक्सेना, आदि ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह