सुभाष पार्टी नगर निगम गाजियाबाद में 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी - अशोक श्रीवास्तव

 

          अशोक श्रीवास्तव

गाजियाबाद सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने एक संक्षिप्त वार्ता के अंतर्गत कहा कि जनमानस बदलाव चाहता  है और बदलाव की यह बयार नगर निगम चुनाव में हम सभी को देखने को मिलेगी आज हर नागरिक देश की बड़ी-बड़ी पार्टियों के जुमलो और वादों से थक गया है इसलिए इस बार गाजियाबाद की धरती पर एक राजनीतिक क्रांतिकारी बदलाव होने वाला है जो कि हमें नगर निगम के चुनाव में दिखाई देगा अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार सुभाष पार्टी नगर निगम गाजियाबाद में तकरीबन 100 में से 50 सीटें जीतकर अपना दमखम दिखा कर परचम  लहराएगा आपने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो नगर निगम में है उसने नगर निगम निवासियों को टैक्स के बोझ में दबा दिया जिससे आम नागरिक असंतुष्ट है नगर निगम गाजियाबाद ने मूलभूत कोई भी समस्याओं का हल नहीं किया है केंद्र और राज्य दोनों की सरकारों से जुड़ने के बाद भी नगर निगम गाजियाबाद गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाया है आज गाजियाबाद में बहुत सारी मौलिक बुनियादी समस्याएं जो अभी तक दूर नहीं हो पाई है सुभाष पार्टी ने जनता के बीच जाकर यह वादा किया है कि वह समस्त बुनियादी सुविधाओं का निवारण करेगी और जनता के हित के बारे में सोचेगी   गाजियाबाद में जलभराव पानी निकासी के साथ-साथ अनेक ऐसे मुद्दे हैं जिसे दूर करना बहुत आवश्यक है आपने कहा कि सुभाष वादी पार्टी जनता की पहली पसंद बनती जा रही है जिसकी झलक आगामी नगर निगम चुनाव में दिखाई देगी

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह