नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण के उपलक्ष में आयोजित पूर्वी विधानसभा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन

 





भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा निराला नगर के तुलसी गंगा मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण के उपलक्ष में आयोजित पूर्वी विधानसभा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं "टिफिन बैठक"में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन,एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष को भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर संवाद कर रही है। विपक्षी पार्टी जहां जनता को गुमराह करके आपस  में  गठबंधन कर रही हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्षों में देश का चौमुखी विकास हुआ है और करीब वंचित वर्ग को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जो सपना देखा था भारतीय जनता पार्टी की सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव के आधार पर पार्टी की कार्य योजना तैयार करें। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और प्रदेश में सरकार है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पहली बार सभी नगर निकायों में पूर्ण बहुमत के साथ जीती। पहली बार 196 नगरपालिका भी भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की। पिछली बार 16 जिला मुख्यालय में जीते थे इस बार 33 जिला मुख्यालय में जीत हासिल की। यह सब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत रही है। भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया है बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य किया है। धारा 370, राम मंदिर का निर्माण पूरा किया है जो कार्यकर्ताओं का सपना था।

योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध न्यूनतम स्तर पर है। अपराध के खिलाफ सरकार की नीतियों की चर्चा पूरी दुनिया में है।

हमारा संकल्प है भारत  भारतीय संस्कृति के आधार पर पूरी  दुनिया में अपनी व्यवस्था स्थापित करें। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद और समर्थन देती है। न्यू पपुआ गिनी के राष्ट्रपति ने अपने देश की परंपरा को तोड़कर प्रधानमंत्री जी का एयरपोर्ट आकर पैर छूकर अभिवादन किया। यह भारत  के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 17% वोट मिले थे 2014 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 41 परसेंट हो गए, 2019 लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी गठबंधन एक होने के बाद भाजपा को 51% वोट हासिल हुए। उन्होंने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जो एजेंडा तय किया सरकार लगातार उसी पर चल रही है। आप सब के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें कोई भी कार्यकर्ता कभी भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। समाजवादी पार्टी परिवार की पार्टी है समाजवादी पार्टी में परिवार के लोगों का ही विकास होता है। राष्ट्रीय विचारधारा के कारण आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में भी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी  देश की परंपरा आस्था और संस्कृति के हिसाब से ही आगे बढ़ेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा आप जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हम जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ है, आप सब ने जो पेड़ लगाए थे आज उनमें फल प्राप्त हो रहे हैं इनका श्रेय आप वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही जाता है।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जो पार्टी को अपनी मेहनत से सीचा था उसी के कारण  ही आज देश , प्रदेश और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह सरकार गरीबों का उत्थान करने वाली सरकार है जिसके लिए निरंतर तत्पर है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से बहुत बड़ा परिवर्तन देश में आया है। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके बहुत बड़ा परिवर्तन किया है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ घर से लाए गए टिफिनो का भोजन एक दूसरे के साथ बांटकर किया।बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव व सुझाव साझा किए । वरिष्ठ कार्यकर्ता जेपी सिंह , जीएन सेट भानु प्रताप सिंह,सुरेंद्र मिश्रा,सविता सिंह, सुमित्रा सिंह,श्याम नाथ पांडे,गिरीश चंद रस्तोगी , एमसी सक्सेना, राकेश मिश्रा, अनूप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह