मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं


हिंदी दैनिक आज का मतदाता सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इन मैनेजमेंट डिप्लोमा कॉलेज की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज लखनऊ में आयोजित किया गया।इसमें डिप्लोमा कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहित सिंह  ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही उन्हें सफलता मिली है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।मेधावियों की लिस्ट में है-
 मयंक वर्मा, निशू यादव, सुधीर सरोज, मानस सिंह, प्रांसी श्रीवास्तव, अविनाश यादव, शिवम राठौड़, विकास मौर्य, सत्यम कुमार, सूर्य प्रकाश यादव, आदित्य त्रिपाठी, अंशिका यादव, आनंद कुमार तिवारी, अनुराग अवस्थी, अभिनव पांडे, सौरभ द्विवेदी जी रहे।

कुछ टॉपर की राय है अव्वल रहने का अलग ही मजा  मयंक ने मीडिया वार्ता के दौरान कहा
परीक्षा में सफल होना एक अलग बात है। परीक्षा में अव्वल रहने का अलग ही मजा है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद भी जरूरी है। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व अभिभावकों को देता हूं।प्रांशी श्रीवास्तव ने क्या कहा मीडिया से
छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर स्कूल की छुट्टी के बाद घर पर तीन से चार घंटे तक पढ़ाई की। सभी छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। जीवन में कुछ पाने के लिए मेहनत करना जरूरी है। मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती है। मैं अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों व अभिभावकों को देना चाहती हूं। सभी ने परीक्षा की तैयारी में भरपूर मदद की।आपको आगे बताते चलें कि मयंक को स्टूडेंट ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया है।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह,में संस्था के चेयरमैन श्री सुनील सिंह जी  ने दिया छात्रों को प्यारा-सा संदेश दिया  जिसमे उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट  के अध्यापक की कड़ी मेहनत का यह फल है।
इस प्रयास की खूब सराहना की और मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह