चौधरी सुनील सिंह की अगुवाई में 10 जनवरी 2024 को अलीगढ़ में किसान सम्मान यात्रा निकाली जायेगी।

 


लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अगुवाई में 10 जनवरी 2024 को अलीगढ़ में किसान सम्मान यात्रा निकाली जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी उत्तर प्रदेश जयराम पान्डेय ने बताया कि पुर्व कृषि एवं सिचाई मंत्री तथा सूबे में नेता बिरोधी दल रहे चौधरी राजेन्द्र सिंह जी की 97 वीं  जयंती के दिन लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के नेतृत्व में 10 जनवरी को खैर से अलीगढ़ स्थित सम्राट लाज तक किसान सम्मान यात्रा निकाली जायेगी।प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी के बीच अब एकबार फिर किसान केंद्र बिंदु में आने वाले हैं। जिसमें वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार के रिपोर्ट कार्ड को किसानों के बीच रखा जाएगा। जिसमें एमएसपी सहित किसानों की तमाम समस्याओं पर खुले मंच से किसानो से साझा किया जायेगा।

लोकदल के राष्ट्रीय,प्रांतीय,मंडलीय और जनपदीय सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सैकड़ो ट्रेक्टर और वाहनों के साथ शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।
चित्र
ब्रिटेन की नई हुकूमत के समक्ष चुनौतियों की भरमार?
चित्र
अहमदाबाद: 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, एक लाख साड़ियां और...अमित शाह