नितिन गड़करी का प्रियंका पर तंज, बोले- हमने जलमार्ग नहीं बनाया होता तो कैसे करतीं यात्रा

केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गड़करी ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाया होता, तो प्रियंका गांधी कैसे यात्रा कर सकती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान प्रियंका ने गंगा जल भी पिया। क्या वह यूपीए सरकार के समय यह काम कर सकती थीं। मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से साफ होगी।ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी कुछ दिन पहले वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज दौरे पर गई थीं। जहां उन्होंने नाव की सवारी की और गंगा नदी का पानी भी पिया। लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। ज्ञात हो कि लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। 


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
हर वोट हैं जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें -सीईओ श्री नवदीप रिणवा
चित्र
राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
चित्र
योगी सरकार ने खोला पिटारा- सात जिलों के 24 गांव यूपीडा में शामिल, इन दो एक्सप्रेसवे के किनारे होगा भूमि अधिग्रहण
चित्र
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: ‘कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता, इसका कोई विकल्प नहीं
चित्र