प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया, राहुल गांधी ने नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं। राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां शांति वन में नेहरू को पुष्प अर्पित किए।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि उनकी पुण्यतिथि पर, आईए हम मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को याद करें, जिसने भारत में 70 सालों तक लोकतंत्र को जिंदा रखने में मदद की है। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। पूर्व उपराष्ट्रपति हाम‍िद अंसारी भी श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।
स्मृति स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1947 में भारत की आजादी से 27 मई 1964 को अपने निधन तक इस पद पर रहे। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
World Food Day 2024: कब भूखमरी एवं भूखें लोगों की दुनिया से निजात मिलेगी?
चित्र
योगी सरकार का बड़ा कदम, एआई सीसीटीवी से अभेद्य होगी महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था
चित्र
प्रथम पहल फाउंडेशन शीघ्र ही मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाएगा
चित्र
दिवाली पर बिल्ली का दिखना होता है शुभ, जानिए ये जानवर दिखने पर होता है क्या