उपमुख्यमंत्री ने 54604 लाख की लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

हिंदी दैनिक आज का मतदाता उप मुख्यमंत्री ने किया 7604 लाख की लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
मा0 उप मुख्यमंत्री ने डा0 महादीपक सिंह शाक्य (पूर्व सांसद) के  तेरहवीं के शांति पाठ में सम्मिलित होकर दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी जनपद  एटा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रविवार को विद्यादीप मार्केट सराय रोड अलीगंज में डा0 महादीपक सिंह शाक्य पूर्व सांसद जी के स्वर्गवास के उपरान्त आयोजित शांति पाठ में सम्मिलित हुए।

तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर 6324 लाख की लागत की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 1280 लाख की लागत की 09 परियोजनाओं का जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बटन दबाकर लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसामान्य को शासन की मंशानुरूप सुविधाएं दिलाई जाय ,साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भईया, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, कासगंज विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि  मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
प्रधानमंत्री जी की संवेदना, वृद्धजनों के लिए संबल बनी
चित्र
सरकार सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें विनीत त्यागी
चित्र