![]() |
गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में नाथूराम गोडसे को लेकर सोशल मीडिया समर्थन बढ़ रहा है। दो तीन साल से ऐसा देखा जा रहा है कि महात्मा गांधी की जयंती पर लाखों ट्वीट गोडसे को लेकर होते हैं। जिनमें गोडसे को महात्मा गांधी की हत्या के लिए सराहा जाता है और खुलकर उसकी तारीफ की जाती है। गोडसे की इस तरह की तारीफ देश को शर्मसार करने की बात है। बता दें कि महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गांधी जी ने हमें अहिंसक विरोध सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।